-->

जियो फोन के लिए आएगा व्हाट्सएप का नया वर्जन

Advertisemen 300x250



नयी दिल्ली। रिलांयस इंडस्ट्रीज की 40वीं एजीएम के दौरान कंपनी ने फ्री 4जी जियो फोन लॉन्च किया। ऐलान के बाद से लोगों के मन में कुछ सवाल हैं। इनमें से यह सवाल सबसे ज्यादा हैं कि इसमें व्हाट्सएप चलेगा या नहीं। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रिलायंस दुनिया के सबसे इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप के साथ बातचीत कर रही है। फिलहाल यह शुरुआती दौर मे है। कंपनी चाहती है कि एक खास वर्जन का व्हाट्सएप तैयार किया जाए, जो जियोफोन में चलाया जा सके। सूत्रों के मुताबिक, रिलायंस जियो और व्हाट्सएप के अधिकारियों के बीच बैठक हुई हैं, जो शुरुआती हैं। बातचीत चल रही है और इसमे तकनीकी चैलेंज है। जियोफोन के लिए एक खास वर्जन की जरूरत है, जो इसमें आसानी से चल सके। जियो फोन में पहले से जियो के एप्स होंगे जिन्हें यूज किया जा सकेगा। इनमें जियो चैट भी होगा। जो इंस्टेंट मैसेजिंग सर्विस है। हालांकि व्हाट्सएप के बड़े यूजर बेस को देखते हुए कंपनी इसे अनदेखा नहीं कर सकती।
Advertisemen 336x280

Read Also:

Related Posts
Disqus Comments